
SHEOHAR : प्रखंड के बेलवा पंचायत में मवेशी नाद व बकड़ी सेड निर्माण में हो रही धांधली के बारे में सूचना के अधिकार कार्यकर्ता विनय चौधरी द्वारा सोशल मीडिया पर सूचना देने के बाद मुखिया कमलेश पासवान उग्र हो गए और अपनी पद के गरिमा का मर्यादा नहीं रखते हुए विनय चौधरी को जम कर गाली दिया।

विदित हो कि चौधरी दिल्ली में जीवकोपार्जन करते थे, लेकिन पिछले साल से गाँव पर ही रह रहे है। इसी कड़ी में उनका ध्यान समाजिक कार्यों के तरफ गया और चौधरी पंचायत के गतिविधियों में सक्रिय रहने लगे। मेट्रो सिटी में काम करने के कारण सही और गलत का समझ होने के कारण श्री चौधरी पंचायत स्तर के कामों में हो रही धांधली को रोकने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिए और सोशल मीडिया पर नाद का निर्माण में 40% तक कि पंचायत प्रतिनिधि टैक्स या पदाधिकारी टैक्स या PC की बात बताई।

ये इस पंचायत के नई तरह का टैक्स है। उनके इस तरह से सोशल मीडिया में खबर डालना पंचायत मुखिया कमलेश पासवान को नागवार गुजरा और बिना सोचे समझे उन्होंने फोन करके धमकी दे डाला। चौधरी पिपराही थाना तथा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के व्हाट्सएप पर आवेदन प्रेषित किये है लेकिन अभी तक मुखिया की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हालांकि मुखिया इसे जातीय रंग देते हुए हरिजन थाना में श्री चौधरी पर केस दर्ज करवाया है ऐसा कहा जा रहा है। लेकिन इसकी पुष्टि नही हुई है।
एक दौर था जब पक्ष और विपक्ष बड़े अदब के साथ गले मिलते थे। तब लड़ाई वैचारिक होती थी लेकिन आज प्रतिनिधि के कुकृत्य का आईना दिखाने पर चौघरी को जान से मारने और माँ- पिता जी को गाली सुनने को मिल रहा है। हालंकि चौधरी ने अपनी सुरक्षा को लेकर पिपराही थाने मे एफआईआर दर्ज करा ली है.
MUZAFFARPUR : ब्रजेश ठाकुर की हमराज मधु ने भी किया आत्मसमर्पण