प्रधानमंत्री ने कहा- को’रोना सं’क्रमण से रिजर्व बैंक की घोषणाएं बचाएंगी अर्थव्यवस्था

वित्तमंत्री के बाद अब आरबीआई की तरफ से भी कई राहतों की घोषणा की गई है। ऐसे में आरबीआई की तरफ से उठाए गए कदमों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दे दी है। 21 दिनों के लॉकडाउन का मजबूती से सामना करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में कटौती कर ईएमआई और घटने का रास्ता साफ कर दिया है।

इसके अलावा भी आरबीआई की तरफ से कई बड़े एलान किए गए हैं। ऐसे में आरबीआई की तरफ से उठाए गए कदमों पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर तारीफ की है और इसे मजबूत कदम बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, “को’रोना वा’यरस से हमारी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आरबीआई की तरफ से एक बेहद ही मजबूत कदम उठाया गया है। इस घोषणा से लिक्विडिटी में सुधार होगा। इसके अलावा धन की लागत कम होगी। वहीं, यह फैसला मध्यम वर्ग और व्यवसायों की मदद करेगा।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.