
VAISHALI : वैशाली में सीएसपी संचालक से 42 हज़ार रूपये की लूट की गई है. घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के मालपुर की बताई जा रही है. वैशाली में इन दिनों क्राइम का बोलबाला है. लोग इतने दहशत में आ गए हैं उन्होंने घर से बाहर ज्यादा आना जाना बंद कर दिया है.
कल ही भारतीय स्टेट बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र पर अपराधियों ने करीब 1.80 लाख की लूट की थी. बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम देते हुए ग्राहक सेवा केंद्र से एक लाख 80 हजार रुपए की लूट को अंजाम दिया है. बता दें कि बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के लिए हथियार का भी इस्तेमाल किया. घटना भगवानपुर थाना के सठीऔता गांव की बताई जा रही है. बता दें कि बिहार में क्राइम का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. लूट, रेप, हत्या आज कल आम बात हो गयी है. अपराधियों में खौफ खत्म होता जा रहा है.

बाइक सवार अपराधियों ने हथियार लहराते हुए दिनदहाड़े गैस एजेंसी के मैनेजर और कर्मचारी से 9 लाख 40 हजार रुपए लूट लिए. हालांकि लूट के दौरान दोनों इसका विरोध जताया तो अपराधियों ने बिना सोचे दोनों को गोली मार दिया और वहां से फरार हो गए.

दोनों ही मामलों में अभी पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार भी नहीं किया था कि आज फिर अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 42 हज़ार रूपये की लूट को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस अब तक मामले में हमेशा की तरह ख़ाक ही छान रही है.