BAGAHAA : बर्निंग वैन होने से बची बच्चों से भरी स्कूली वैन

WEST CHAMPARAN : मंगलावर की सुबह पश्चिम चम्पारण के बगहा में एक बड़ा हादसा होने से टल गया. जिसके बाद लोगों ने राहत की साँस ली. घटना बगहा के NH 727 पर अनुमंडल अस्पताल के समीप की है. जहां एक निजी स्कूल की गाड़ी बर्निंग वैन होने से बाल-बाल बच गई.

जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त M.A.Y पब्लिक स्कूल की स्कूली वैन में ड्राइवर सहित कई स्कूली बच्चे बैठे थे, और वैन के इंजन से अचानक धुंआ निकलने लगा. तभी वैन ड्राइवर ने समझदारी का परिचय देते हुए वैन को सड़क किनारे रोक बच्चों को तुरंत वैन से उतारा और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी स्कूलों में बच्चों को लाने के लिए खटारा गाड़ियों का प्रयोग किया जा रहा है. जिसके बारे में पहले भी कई बार प्रशासन से इसकी शिकायत की गई थी पर प्रशासन का ध्यान इस ओर नही जा रहा है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.