ROHTAS : दहेज़ दानवों ने विवाहिता को मौत के घाट उतारा

ROHTAS : दहेज के भूखे भेडियो ने दहेज की लालच में आकर एक नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया. मामला रोहतास के बरहरी के बरारी गांव की है. जहां, दहेज दानवों ने दहेज़ की खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी  और साक्ष्य को छुपाने की नियत से शव को जलाने का प्रयास किया।

घटना जिले के बरहरी के बरारी गांव की है, मृत विवाहिता का नाम संध्या देवी है.  इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि कैमूर के बसवरिया की रहने वाली संध्या देवी की शादी साल 2010 में बरारी में हुआ था. शादी के बाद से ही लड़की के ससुराल वालों की तरफ से पैसे की डिमांड को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा.

मायके से पैसा न लाने पर पति सहित ससुराल के अन्य सदस्य उसके साथ मारपीट करने लगे. जिसके बाद महिला अपने मायके में रह रही थी. दोनों पक्षों में हुए समझौते के बाद संध्या इसी महीने 16 नवंबर को अपने ससुराल गई थी. तभी संध्या के मायकेवालों को किसी ने सूचना दी की संध्या की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया जा रहा है.

जिसके बाद तत्परता दिखाते हुए महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. इस संबंध में 7 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें से पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading