टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ ने इंडस्ट्री को कई कपल्स दिए हैं। यानी आज कई ऐसे सितारे हैं जो बिग बॉस में आने के बाद एक दूसरे से प्यार करने लगे और फिर एक दूजे के हो गए। इस लिस्ट में अब ‘बिग बॉस 11’ में नजर आ चुके प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला का नाम भी जुड़ गया है। इन दोनों ने अपने प्यार को आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया इसके साथ ही तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा।

इन दोनों का इजहार-ए-मोहब्बत का अंदाज उनके प्रशंसकों को भी पसंद आ रहा है। बेनाफ्शा ने प्रियांक को किस करते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बेनाफ्शा ने लिखा- ‘मुझे तुम से ज्यादा अच्छे से कोई नहीं रख सकता। मेरा प्यार आदतन है।’
बेनाफ्शा के अलावा प्रियांक ने भी इसी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया। इन दोनों के इस पोस्ट पर कई सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। गायक और अभिनेता मियांग चेंग ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘ये बहुत ही अच्छा है।’
वहीं अभिषेक शर्मा ने लिखा- ‘तुम दोनों से बहुत प्यार करता हूं। एक साथ देखकर खुश हूं।’