बिहार के भागलपुर जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पटाखा दुकानदार को पुलिस ने गि’रफ्तार किया है। सोमवार को लोहा पट्टी में गश्त कर रही पुलिस ने देखा कि एक पटाखे की दुकान खुली है। पुलिस ने दुकानदार से इसका कारण पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया।

इसके बाद पुलिस ने पटाखा दुकानदार अजय गुप्ता को हिरासत में ले लिया और दुकान को सी’ल कर दिया। दुकानदार पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का आ’रोप है। जगदीशपुर सीओ सोनू भगत और कोतवाली इंस्पेक्टर अमर विश्वास ने यह कार्रवाई की।
शहरों के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर है। लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस ड्रोन से नजर रख रही है। शहर के नाथनगर, चंपानगर, मीरगयाचक, स्टेशन चौक, अलीगंज में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सोमवार को बेवजह घरों से निकले लोगों को पुलिस उठक-बैठक कराई।