बिहार के सिवान जिले में मंगलवार की सुबह अप’राधियों ने बड़ी वा’रदात को अंजाम दे दिया।आंदर थाना क्षेत्र के घेराई निवासी अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष शेषनाथ दुबे उर्फ टिंकू दुबे की अप’राधियों ने गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी।

अप’राधियों ने वा’रदात को उस समय अंजाम दिया जब टिंकू अपने घर के बाहर बैठे थे। फा’यरिंग की आवाज आते ही इलाके में अफ’रातफरी मच गई। इसके पहले की स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते ब’दमाश ह’थियार लहराते हुए फ’रार हो गए।
वा’रदात के बाद बद’हवास स्वजनों और स्थानीय लोग इलाज के लिए शेषनाथ को मुख्यालय लेकर जा ही रहे थे कि सदर अस्पताल पहुंचने से पहले उन्होंने ने दम तो’ड़ दिया। सूचना मिलने पर आंदर थाना क्षेत्र की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। घ’टनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।