बिहार में पांच युवकों ने एक साथ दी को’रोना को मात

बिहार में ट्रीटमेंट के बाद पांच को’रोना संक्र’मित मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पायी गई। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस तरह राज्‍य में अब को’रोना के पॉजिटिव से निगेटिव जांच रिपोर्ट आने वाले कुल आठ म’रीज हो गए हैं।

4

सोमवार को पटना में करोना अस्‍पताल घोषित एनएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 5 को’रोना पॉजिटिव मरीज की दूसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद उन पांचों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

3

स्पताल प्रशासन द्वारा सिवान निवासी चार युवकों को एंबुलेंस से उनके घर भिजवाया गया, जबकि खेमनीचक निवासी शरणम अस्पताल के एक कर्मी को परिजन अपने साथ ले गए। लेकिन अभी इन सभी को 14 दिनों तक अपने घर में ही क्वारेंटाइन रहना होगा।

.

अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर निर्मल कुमार सिन्हा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिवान निवासी सभी युवक 29 मार्च से भर्ती थे जबकि निजी अस्पताल सहकर्मी 24 मार्च को भर्ती हुआ था। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading