समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र की विशुनपुर पंचायत स्थित एक आइसोलेशन सेंटर पर असामाजिक तत्वों ने सोमवार की रात ह’मला कर दिया । जिसमें तीन व्यक्ति गं’भीर रूप से ज’ख्मी हो गए । सभी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घ’टना के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र की विशुनपुर पंचायत स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय में एक आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। यहां पर जयनगर से आए करीब 10 मजदूर रह रहे हैं। इस सेंटर पर सोमवार की रात आठ-दस की संख्या में पहुंचे असामाजिक तत्वों ने ह’मला कर दिया।

ब’दमाशों ने यहां क्वारंटाइन में रखे गए मजदूरों को डंडे और रॉड से मा’रकर बुरी तरह ज’ख्मी कर दिया । मा’रपी’ट की इस घ’टना तीन लोग ज’ख्मी हो गए । जिन्हेंं इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घ’टना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष मौक पर पहुंचे और मा’मले की जांच शुरू कर दी।
