राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के सामने बेहतरीन मौका है। आपको बता दें कि जारी नोटिस के मुताबिक सहायक लेखा अधिकारी, लेखाकार, कार्यकारी सहायक (राज्य) और कार्यकारी सहायक (जिला) के पदों के लिए ये भर्तियां निकली हैं।
पदों का नामः पदों की संख्या:
लेखा अधिकारी (राज्य) 02
लेखाकार (राज्य) 02
कार्यकारी सहायक (राज्य) 12
कार्यकारी सहायक (जिला) 38
07 अप्रैल, 2020 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है
आवेदकों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक और परास्नातक होना आवश्यक है।
उम्मीदवारों की योग्यताएं पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित है।
उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।