मुख्यमंत्री बोले- प्रवासी जहां हैं वहीं रहें, सबकी स’मस्या का होगा समाधान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अफसरों को दूसरे प्रदेशों और बिहार में भी खोले गए राहत कैंप की हर पल निगरानी करने का आदेश दिया, ताकि को’रोना वा’यरस के सं’क्रमण के बीच आ’पदाग्रस्त लोगों की हर संभव मदद की जा सके। सोमवार को विशेष सहायता योजना की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सहायता राशि हर जरूरतमंद को मिल जाए, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

3

मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 हजार से ज्यादा लोगों के फोन आए। उनकी समस्या जानी गई। अब भी लोगों के फोन आ रहे हैं। उसके आधार पर उनसे संपर्क कर उन्हें आवेदन करने के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रवासियों से कहा जा रहा है कि अभी आप जहां हैं, वहीं रहें। उनकी समस्या के समाधान के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

.

उन्होंने कहा कि प्रवासियों का ब्योरा मिलने के बाद हमने मुख्यमंत्री राहत कोष से उन्हें सहायता देने का फैसला लिया। इसके लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 100 करोड़ रुपए पहले ही आपदा प्रबंधन विभाग को दिए जा चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द बचे लाभुकों के खाते में भी रकम भेज दी जाए।

4

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के बाहर दिल्ली और अन्य शहरों में लोगों की मदद के लिए कैंप चलाए जा रहे हैं। दिल्ली में 10 जगहों पर कैंप बनाकर लोगों को भोजन और फूड पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। इन जगहों की लगातार निगरानी करते रहें, ताकि वहां जिस चीज की जरूरत हो, उसे तत्काल उपलब्ध कराया जा सके।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.