मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों से सामाजिक सद्भाव कायम रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार और पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय को तलब कर साफ-साफ शब्दों में कहा कि किसी भी हालत में को’रोना सं’क्रमण के संबंध में अफवाह नहीं फैलनी चाहिए।

दोनों शीर्ष अधिकारियों को जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से बात करके राज्य में सामाजिक सद्भाव हर हाल में कायम रखने की जिम्मेदारी दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव व भाईचारा बनाए रखें। मुझे विश्वास है कि हम सब मि’लकर कोरोना महामा’री से निपटने में सक्षम होंगे।