मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने को”रोना संक्रमण को लेकर सघन जांच और उपकरणों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है. उन्होंने खासतौर से कहा है कि राज्य के बाहर से आने वाली जिन गाड़ियों की अनुमति दी गयी है, उनकी सीमा पर प्रवेश करते समय सघन जांच कराएं. जो भी लोग राज्य में बाहर से आते हैं, उनकी भी गहन स्क्रीनिंग करायी जाये, ताकि कोई संदिग्ध मरीज नहीं छूट पाये.
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी इसकी मॉनीटरिंग करें. सीमावर्ती इलाकों में वाहनों और आने वाले लोगों की सघन चेकिंग की जाये. मुख्यमंत्री एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से को’रोना से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ गहन समीक्षा कर रहे थे.

जिला व अनुमंडलीय अस्पतालों में सामान्य मरीजों का इलाज शुरू हो मुख्यमंत्री ने कहा को’रोना के अलावा अन्य बी’मारियों के इलाज के लिए भी उचित प्रबंध करना होगा. उन्होंने सभी जिला और अनुमंडलीय अस्पतालों में सामान्य म’रीजों का इलाज शुरू करने का आदेश दिया. सबसे पहले आपातकालीन सेवा और संस्थागत प्रसव का काम शुरू किया जाये. इसके बाद ओपीडी सेवा भी शुरू की जाये. जिला और अनुमंडल अस्पतालों में सुरक्षा से जुड़े मानकों का खासतौर से पालन किया जाये.
सभी निजी अस्पताल सामान्य म’रीजों का इलाज शुरू करें. मुख्यमंत्री ने एंबुलेंस सेवाओं को खासतौर से निर्देश दिया कि पर्याप्त ट्रेनिंग देकर एंबुलेंस को उपयोग में लाया जाये और एंबुलेंस की व्यवस्था सभी के लिए हो.किसी सामान की नहीं हो कोई कमी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दवा, पीपीइ किट, वेंटिलेटर, मास्क, ग्लब्स और अन्य जरूरी चिकित्सीय सामान की उपलब्धता हमेशा बनी रहे. अधिकारियों से कहा कि परिस्थितियों पर नजर रखते हुए इन चीजों की उपलब्धता का आकलन हमेशा करते रहे और उसकी आपूर्ति के लिए जरूरी कदम उठाएं. दवा और उपकरणों की खरीद में राशि की कमी नहीं होने दी जायेगी.