रामानंद सागर की ‘रामायण’ ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, जानें…

देशभर में लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन ने रामानंद सागर द्वारा निर्मित ‘रामायण’ का एक बार फिर से प्रसारण किया। रामायण के पुनः प्रसारण को भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बात का पता रामायण की टीआरपी से ही चल जाता है। रामायण के एक बार फिर से हुए प्रसारण ने दूरदर्शन को दोबारा मुकाबले में खड़ा कर दिया है। अब हाल ही में रामायण ने एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

रामानंद सागर की रामायण का जब से पुनः प्रसारण हुआ है तभी से लोगों के बीच इसका क्रेज देखा जा रहा है। कभी लोग इसके किरदारों के बारे में जानने को बेताब रहते हैं तो कभी रामायम के किसी सीन या डायलॉग को देखकर भावुक हो जाते हैं।

रामायण

 

21 दिन के लॉकडाउन के दौरान रामायण का प्रसारण किया गया. लेकिन जब लॉकडाउन की अवधि बढ़ गई तब मेकर्स ने ‘उत्तर रामायण’ के प्रसारण का फैसला किया। अब रामाय देशभर ही नहीं दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धरावाहित बन गया है।

 

इस बात की जानकारी खुद डीडी नेशनल द्वारा दी गई है। डीडी नेशनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर बताया है कि रामायण ने दुनियाभर में देखे जाने वाले धारावाहिक के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है।

डीडी नेशनल के इस ट्वीट में लिखा गया है, ‘रामायण के दोबारा प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है।’

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.