
MUZAFFARPUR/SHEOHAR (ARUN KUMAR) : चो’री के श’क में तला’शी, बच्चियों के पीरि’यड्स चेक करने को लेकर क’पड़े उत’रवाने समेत कई ऐसे मामले सामने आये हैं जिनमे मानवाधिकार के हनन को लेकर कई संगठनों ने आवाज उठाई है, पर जब खाकीधारियों को ही तला’शी के क्रम में नं’गा किया जाये तो इसकी सु’धि कौन ले. वर्तमान समय में देश में जिस तरह के मा’हौल आए दिन देखने को मिल रहें हैं ऐसे में मान’वाधिकार और इससे जुड़े आ’यामों पर चर्चा मह’त्त्वपूर्ण हो जाती है.

ताज़ा मामला बिहार के शिवहर जिले से सामने आया है जहाँ तलाशी के नाम पर जे’ल में कार्यरत बीएमपी के जवानों और जे’ल के कक्षपालों को जे’लर के आदे’शानुसार जां’च और तला’शी के नाम पर उनके कपड़े उता’रने पर विवश किया जा रहा है और पूरी तरह नं’गा कर उनकी जां’च की जा रही है, और इस श’र्मनाक कृ’त्य का बजाप्ता वीडियो भी बनाया जा रहा है. हालांकि इसकी पुष्टि मुजफ्फरपुर न्यू’ज़ नहीं करता है.

ये वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मह’कमे में हड़’कंप मचा है. हालांकि वरीय अधिकारियों ने जां’चोपरांत का’र्रवाई की बात कही है. शिवहर जिले के मण्डल का’रा के मुख्य द्वार पर शू’ट किये गए इस वीडियो को देखने से प्रतीत होता है की जे’ल के अंदर प्रतिबं’धित नशी’ले पदार्थों की तस्क’री को लेकर जे’ल के अंदर प्रवेश से पहले कर्मियों की तला’शी ली जा रही है और श’र्मनाक तरी’के से उनके अंडरगा’र्मेंट्स तक उतार कर तला’शी ली जा रही है. पुलिस की वर्दी और टोपी पुलिसकर्मियों का गु’मान और गर्व होता है उनके लिये उनकी आन बान और शान है, उसे उत’रवा कर जमीन पर रख’वा कर उनकी ऐसी तला’शी लेना बेहद दुर्भा’ग्यपूर्ण है.

वीडियो में सुना जा सकता है की एक कर्मी द्वारा ऐसी तला’शी लेने का वि’रोध करने पर उससे कहा जा रहा है की जे’लर साहब का आदेश है. इस मामले पर जे’ल महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा ने मामले में सं’ज्ञान लेते हुए मुजफ्फरपुर न्यूज़ को बताया- शिवहर जिले का यह वाय’रल वीडियो उन्हें भी मिला है, मामला काफ़ी दुर्भा’ग्यपूर्ण है और इसकी जां’च वे स्वयं कर रहें हैं. जां’चोपरांत दो’षी पर विधिस’म्मत स’ख्त का’र्रवाई की जाएगी.
वहीं तिरहुत रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गणेश कुमार ने कहा की

“मामला लगभग एक माह पूर्व का है, जेलर के आदेश पर जेल के कर्मियों की तलाशी ली जा रही थीं पर तलाशी का जो शर्मनाक तरीका अपनाया गया वह गलत है. शिवहर जिलाधिकारी अवनीश कुमार के संज्ञान में मामला आने के बाद इसकी जांच अनुमंडल पदाधिकारी और एसडीएम से करवाई गई है, जांचोपरांत गोपनीय रिपोर्ट सौंप दी गई है. दोषी व्यक्तियों पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.”
-गणेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक (तिरहुत रेंज)

मामले में शिवहर जिले के अनुमंडल पदाधिकारी आरिफ अहसान ने बताया की घट’ना 18 अप्रैल की है, उन्होंने बताया की मा’मला प्रकाश में आने के बाद वरीय पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर एसडीएम विनीत कुमार के साथ जांच कर रि’पोर्ट बंद लिफाफे में सौं’प दी गई है, दोषियों के विरुद्ध अनुशा’सनात्मक का’र्रवाई की जाएगी. अनुमंडल पदाधिकारी श्री अहसान ने बताया की शिवहर जे’लर के आदेश पर जे’ल में प्रवेश करने वाले सभी बीएमपी जवान और जे’ल के कक्षपाल, कर्मियों को जे’ल में प्रतिबं’धित वस्तु’ओं के सं’देह में जे’ल में प्रवेश के पूर्व पू’री तला’शी के आदेश दिए गए थे.

जिस पर तला’शी की जा रही थी, जिसमे तला’शी का वि’रोध करते हुए कर्मियों ने स्वतः अपने पूरे कपडे उ’तार दिए. उन्होंने बताया की एसडीएम के साथ संयुक्त जां’चोपरांत दो’षियों को चि’न्हित करते हुए उनके वि’रुद्ध पर्याप्त सा’क्ष्य उप’लब्ध कराते हुए जिलाधिकारी अवनीश कुमार को सी’लबंद जांच रिपोर्ट सौंप दिया गया हैं, जिसके आधार पर का’र्रवाई की जाएगी. मामले में शिवहर जिलाधिकारी अवनीश कुमार का प’क्ष जानने की कोशिश की गई, पर उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया.

मान’वाधिकार हर व्यक्ति का नैसर्गिक या प्राकृतिक अधि’कार है. इसके दायरे में जीवन, आज़ा’दी, बराबरी और सम्मान का अधि’कार आता है. इसके अलावा गरि’मामय जीवन जी’ने का अधि’कार, राज’नीतिक, सामा’जिक, आ’र्थिक और सांस्कृतिक अधिकार भी इसमें शामिल हैं. शिवहर मंडल कारा के मुख्य द्वार के समीप बीएमपी कर्मी और जेल के कक्षपालों का इस तरह चीरहरण कर तला’शी लेना कहाँ तक जा’यज है, हालाँकि वरीय अधिकारियों के संज्ञा’न में मामला आने के बाद बीएमपी के जवानों को न्या’य मिलने की उम्मी’दें प्रबल हुई हैं.
#cmobihar #ipsgupteshwarpandey #dgpbihar #jailig #dmsheohar #spsheohar



