मुख्यमंत्री पर भड़के तेजस्वी, कहा- आप्रवासी श्रमिकों को दिया जा रहा नमक-मिर्च के साथ सूखा भात

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के दौरान देश में जगह-जगह फंसे आप्रवासी श्रमिकों का बिहार पहुंचना जारी है। उनके लिए स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इस बीच उन्‍हें लेकर सियासत भी लगातार चल रही है। ताजा मामला बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव के ट्वीट का है।

CM नीतीश पर भड़के तेजस्वी, बोले- आप्रवासी श्रमिकों को दिया जा रहा नमक-मिर्च के साथ सूखा भात

इसमें एक वीडियो शेयर करते हुए उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है। आरोप लगाया है कि बेंगलुरु से बिहार आए श्रमिकों को केवल सूखा भात तथा नमक-मिर्च दिया गया। उन्‍होंने गरीबों के सम्‍मान का मुद्दा उठाते हुए  इसे शर्मनाक बताया। तेजस्‍वी यादव ने एक वीडियो के साथ ट्वीट किया है। वीडियो में श्रमिकों को बिना दाल-सब्‍जी के नमक-मिर्च के साथ चावल (भात) खाते देखा जा सकता है।
वीडियो में एक व्‍यक्ति यह कह रहा है कि अररिया पहुंचे सौ श्रमिकों के साथ ऐसा हुआ। जबकि, प्रशासन को उनके स्‍पेशल ट्रेन से पहुंचने की पूर्व सूचना थी।  वीडियो के साथ तेजस्‍वी ने अपने पोस्‍ट में लिखा है कि बेंगलुरु से बिहार पहुंचे श्रमिकों को केवल सूखा भात, नमक और मिर्च देकर खानापूर्ति की गयी। इसे सरकार का पशुवत बर्ताव तथा शर्मनाक बताते हुए उन्‍होंने सवाल किया कि क्‍या सरकार अपने लोगों को एक वक्त का खाना ठीक से नहीं खिला सकती? क्या ग़रीबों का आत्मसम्मान नहीं होता है?
सोर्स : जागरण 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading