
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर डॉ०चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत द्वारा औराई प्रखंड स्थित तीन क्वॉरें’टाइन केंद्रों का निरीक्षण किया गया. क्वॉ’रेंटाइन केंद्रों में व्यव’स्था को और बे’हतर करने का निर्दे’श दिया गया.

जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने संयुक्त रूप से औराई प्रखंड स्थित तीन क्वॉरें’टाइन केंद्रों क्रमशः मध्य विद्यालय चहुंटा, मध्य विद्यालय औराई और मध्य विद्यालय उर्दू का नि’रीक्षण किया गया तथा क्वॉरें’टाइन केंद्रों में सुनिश्चित की गई व्यव’स्थाओं का जायजा भी लिया गया।

नि’रीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने औराई प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं औराई प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को स’ख्त निर्देश दिया कि क्वॉ’रेंटाइन केंद्रों की व्यव’स्था और बेहतर बनाना सुनिश्चित करें ताकि इसमें आवा’सित व्यक्तियों को किसी प्रकार की असु’विधा का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने निर्दे’श दिया कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्धारित एस ओ पी के आधार पर व्य’वस्था सुनि’श्चित की जाए साथ ही पंचायत स्तरीय क्वॉरेंटाइन सेंटर को अपग्रेड भी किया जाए ताकि आव’श्यकता पड़ने पर प्रवासी मज’दूरों को वहां आवा’सित किया जा सके। क्वॉरेंटाइन केंद्रों के बाबत मिल रही शि’कायतों के मद्देनजर जिला अधिकारी काफी सख्त दिखे।

उन्होंने प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा अंचल अधिकारियों को इस संबंध में सख्त निर्दे’श दिया है कि क्वॉरेंटाइन केंद्रों की व्य’वस्था को और अधिक बेहतर बनाई जाए।




