
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले में आएं दिन अपराध बढ़ता जा रहा है. लूट और छिनतई की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. गुरुवार के दोपहर मोतीपुर थाना क्षेत्र के बोअरिया स्कूल के समीप अपराधियों ने एक राउंड फायरिंग कर सीएसपी संचालक सुबोध कुमार से 80 हजार नगदी लूट लिए. फिर हवा में हथियार लहराते रसूलपुर की तरफ भाग निकले. पीड़ित ने इस संबंध में थाने लिखित शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई हैं.
पीड़ित PNB बैंक का सीएसपी संचालक ने पुलिस को बताया कि वह रसूलपुर चौक पर सीएसपी चलाता है. गुरुवार दोपहर मोतीपुर पीएनबी बैंक से रुपये निकासी करके अपने सीएसपी सेंटर पर स्कूटी से आ रहा था. इसी दौरान पीछा कर रहे अपराधियों ने उसे घेर लिया. फिर मारपीट फायरिंग करते हुए 80 हजार रूपए लूट लिए.
इधर मोतीपुर थानाध्यक्ष कुमार अमिताभ ने बताया हैं कि यह मामला संज्ञान में आई हैं. इस घटना की गहन जांच की जा रही है. जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.
आपको बता दें कि गुरुवार को मुजफ्फरपुर से 52 लाख रुपये की लूट हो गई है. यह रुपए एक्सिस बैंक के थे और CMS कंपनी इस रकम को ले जा रही थी. तभी जेतापुर के निकट इस घटना को अंजाम दिया गया. बैंक कर्मी की बंदूक भी बदमाशों ने लूट ली.