
MUZAFFARPUR : सरैया में दिनदहाड़े सीएमसी कंपनी के कैश वैन को अपराधियों ने लूट लिया। लूट की राशि तकरीबन 52 लाख रुपए बताई जा रही है।

लूट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने बिनोद सिंह नामक गार्ड को भी गोली मार दी। घायल गार्ड को नाजुक हालत में सरैया पीएचसी भेजा गया जहाँ से गंभीर स्थिति को देखते हुये उस बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि कंपनी के कुल 5 कर्मी पैसा एक्सिस बैंक का पैसा लेकर बोलेरो से जा रहे थे। इसी बीच स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने बोलेरो को ओवरटेक कर रुकवाया और हथियार के बल पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
पुलिस ने जाँच के दौरान मौके पर से दो जिन्दा कारतूस और खोखा बरामद किया है। घटनास्थल पर सरैया व जैतपुर पुलिस दल बल के साथ पहुच चुकी है वहीं एसएसपी के निर्देश पर स्पेशल टीम भी घटनस्थल पर पहुँच मामले की जाँचकर रही है।