एसकेएमसीएच में एईएस से पी’डि़त एक और बच्ची भर्ती हुई है। यह औराई कल्याणपुर के नंदू राय की पुत्री चांदनी कुमारी है। इसके साथ ही एईएस पी’डि़त बच्चों की संख्या 22 पहुंच गई। मौसम के चलते एईएस पी’डि़त बच्चों की संख्या बढऩे लगी है। इससे स्वास्थ्य महकमे की भी बेचैनी बढ़ गई है।
शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल शंकर साहनी ने कहा कि एईएस के लिए चिकित्सकों की अलग से टीम बनाई गई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ.सुनील कुमार शाही ने अब बच्चों को पीकू वार्ड में भर्ती करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को पीकू वार्ड में बच्चों को भर्ती कर इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

कुढऩी प्रखंड के हरपुर बलड़ा में चमकी व तेज बुखार से एक बच्चे की मौ’त मंगलवार को इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में हो गई। उसकी पहचान हरपुर बलड़ा निवासी मिथिलेश सहनी के 21 माह के पुत्र संस्कार कुमार के रूप में हुई है। मृत’क की मां ने बताया कि वे लॉकडाउन से पूर्व मायके बोचहां गई थीं। वहीं फंस गईं। पति परदेस में फंसे हैंं। रविवार रात पुत्र को अचानक तेज बुखार व चमकी की शिकायत हुई।
सोमवार को बोचहां स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच भेज दिया। यहां जांच के बाद बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।