शशि थरूर बोले- ‘आत्मनिर्भर भारत मिशन’ कुछ नहीं सिर्फ मेक इन इंडिया का नया वर्जन है

कांग्रेस नेता शाशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 लाख करोड़ के आर्थिक राहत पैकेज और आत्मनिर्भर भारत मिशन पर तं’ज कसते हुए इसे मेक इन इंडिया का रीपैकेज्ड वर्जन बताया है। उन्होंने कहा कि ये पैकेज और कुछ नहीं बल्कि मेक इन इंडिया का नया वर्जन है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘नए नाम से वही पुराना शेर बेच गए और सपनों के वो फिर से ढेरों ढेर बेच गए’। शशि थरूर ने आगे लिखा कि ये मेक इन इंडिया अब आत्मनिर्भर भारत है, क्या इसके अलावा कुछ और भी था।

pm

मंगलवार यानि 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए 20 लाख करोड़ के एक आर्थिक राहत पैकेज का एलान किया था, प्रधानमंत्री मोदी ने इस पैकेज को जीडीपी का दस फीसद बताया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आत्मनिर्भर होने का नारा देते हुए कहा कि ये पैकेज भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम होगा ताकि कोरोना को हराने के लिए हर क्षेत्र पूरी तरह से तैयार हो जाए। प

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.