अपने काम पर हो रही राजनीति पर सोनू सूद ने तो’ड़ी चुप्पी, कही यह बात

को’रोना वा’यरस लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के मसीहा बनें बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोनू इस मुश्किल की घड़ी में गरीब मजदूरों के​ लिए जो कर रहे हैं उसे ताउम्र कोई भूला नहीं सकता। इसी बीच खबरें आ रही थीं कि सोनू सूद राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। लेकिन एक्टर ने इन सभी बातों को खारिज कर दिया है। उन्होंने ने कहा कि वह जो कर रहे हैं, ‘पूरी तरह प्रेमवश’ कर रहे हैं।

sonu-sood

सोनू सूद ने न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘मुझे राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। ये सब बस मैं प्रेमवश कर रहा हूं। मैं उन्हें उनके परिवार से मिलने में मदद करना चाहता हूं।’

सूद ने आगे कहा, ‘मेरी इच्छा है कि हर मजदूर के अपने घर पहुंचने तक काम करता रहूं। यात्रा पूरे जोश से जारी रहेगी। किसी को बेघर नहीं रहना चाहिए। हम चाहते हैं कि वे सुरक्षित अपने घर पहुंच जाएं।’

add

आपको बता दें  कि अबतक सोनू सूद लगभग 18 हजार से 20 हजार श्रमिकों को उनके गृह राज्य ओडिशा, बिहार, उत्तरप्रदेश और झारखंड लौटने में मदद कर चुके हैं। उनहोंने न सिर्फ इन्हें बसों से बल्कि ट्रेन और फ्लाइट से भी उनके घर पहुंचाया है।

input : जागरण

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.