#ASSAM : गैस कुएं में लगी आ’ग में दो दमकलकर्मियों की मौ’त

असम के तिनसुकिया जिले में पिछले 15 दिन से गैस के अनियंत्रित रिसाव के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ‘ऑयल इंडिया’ के बागजान कुएं में लगी भीषण आग में दो दमकलकर्मियों की मौ’त हो गई है। ‘ऑयल इंडिया’ के प्रवक्ता त्रिदिव हजारिका ने को बताया कि आग लगने के बाद दो दमकलकर्मी मंगलवार को लापता हो गए थे और एनडीआरएफ के एक दल ने बुधवार सुबह उनके श’व बरामद किए।

ऑयल इंडिया लिमिटेड के गैस कुएं में आग

उन्होंने कहा कि इनके श’व आग लगने वाली जगह के निकट पानी वाले क्षेत्र से बरामद किए गए। प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता है कि वे पानी में कूद गए और डूब गए क्योंकि उनके शरीर पर जलने का कोई निशान नहीं हैं। उनकी मौ;त की असल वजह जांच के बाद ही पता चल पाएगी।

add

अधिकारी ने बताया कि दोनों की पहचान दुरलोव गोगोई और टीकेश्वर गोहेन के रूप में की गई है और दोनों कंपनी के अग्निशमन विभाग में सहायक ऑपरेटर थे। इस आग को बुझाने के प्रयास में ओएनजीसी का एक दमकलकर्मी मामूली रूप से झुलस गया था। ‘ऑयल इंडिया’ ने कहा है कि इस आग को बुझाने में चार सप्ताह लग जाएंगे।

input : अमर उजाला

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.