सादगी से मनेगा लालू यादव का जन्‍मदिन, गरीबों को भोजन कराएगा RJD

को’रोना सं’क्रमण की वजह से इस बार राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर केक नहीं काटेगा। इस अवसर पर पार्टी सूबे के 73 हजार गरीब परिवारों को भोजन कराएगी। प्रत्येक प्रखंड में कम से कम 151 गरीब परिवारों को भोजन कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

विदित हो कि लालू प्रसाद यादव इन दिनों चारा घोटाले के मामले में रांची के होटवार जेल में स’जा काटते हुए स्वास्थ्य कारणों के रिम्स (अस्पताल) में भर्ती हैं।

आरजेडी ने 11 जून को पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन सादगी के साथ गरीबों के बीच जाकर मनाने का फैसला किया है। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि पार्टी हर साल लालू प्रसाद यादव का जन्‍मदिन धूमधाम से मनाती रही है, लेकिन इस बार कोई बड़ा आयोजन नहीं किया जा रहा है। लालू का जन्मदिन सादगी से मनाया जाएगा, जिसमें केक नहीं काटा जाएगा। केक की जगह पार्टी गरीबों की थाली में भोजन परोसेगी। यह वही थाली है, जिसे बजाकर गरीब जनता ने भारतीय जनता पार्टी के वर्चुअल जनसंवाद का वि’रोध किया था।

Lalu Yadav Birthday: कल सादगी से मनेगा लालू यादव का जन्‍मदिन, गरीबों को भोजन कराएगा RJD

लालू प्रसाद यादव के बेटे व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस बाबत ट्वीट किया है। तेजस्वी ने ट्वीट में लिखा है कि आरजेडी लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को गरीब सम्मान दिवस के रूप मे मनाएगा। साथ ही इस अवसर पर 72 हजार से अधिक गरीबों के बीच जाकर उन्हें खाना खिलाएगा।

तेजस्वी ने भारतीय जनता पार्टी की रविवार को हुई वर्चुअल रैली पर तंज कसते हुए यह भी लिखा कि आरजेडी 144 करोड़ की 72000 LED स्क्रीन नहीं लगाता, बल्कि वे लोग गरीबों को भोजन कराने का प्रयास करेंगे।

input : जागरण

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.