#MUZAFFARPUR डीएम की अध्यक्षता में विभिन्न योज’नाओं के क्रि’यान्वयन की समीक्षा, बा’धाओं के निरा’करण हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्दे’श जारी

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिलाधिकारी डॉ०चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में योजना विभाग से सम्बंधित पीएमजी ग्रुप की एक समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई। बैठक में विभिन्न योज’नाओं, अंतर्विभागीय योजनाओं के क्रि’यान्वयन की समीक्षा की गई एवं उसके क्रियान्वयन में कतिपय कारणों से आ रही दिक्कतों के समा’धान हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

विधुत विभाग द्वारा बताया गया कि अघोरिया बाजार स्थित जकरिया कॉलनी में ट्रांसफार्मर अधि’ष्ठापन में बा’धा आ रही है। इस शीघ्र निरा’करण करने हेतु एसडीओ पूर्वी को निर्दे’श दिया गया। वहीं आरसीडी -01 के अभियंता द्वारा बताया गया कि मोतीपुर-बरुराज पथ को लेकर भूअ’र्जन से सम्बंधित सम’स्या आ रही है। वही भगवानपुर ओवरब्रिज से सम्बंधित अतिक्र’मण को लेकर सम’स्या की बात कही गई। निर्दे’श दिया कि आरसीडी पु’राने सड़क का न’क्शा एनएचआई को भेजे ताकि अति’क्रमण को ह’टाया जा सकें।

इस मामले के निष्पादन करने का निर्देश अपर समाहर्ता को दिया गया। आरसीडी 2 के तहत मीनापुर -राजेपुर कचोलिया तथा पैगंबरपुर पथ के निर्माण में आ रही थी दि’क्कतों के संबंध में भी बात रखी गई। इसे लेकर एडीएम राजस्व,एसडीओ पूर्वी, एवं जिला भूअर्जन अधिकारी को निर्दे’श दिया गया कि संयुक्त रूप से निरीक्षण करते हुए उक्त समस्या का समा’धान किया जाए। बैठक में आरडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता की अनुपस्थिति के कारण जिलाधिकारी द्वारा स्प’ष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया।

साथ ही इस संबंध में विभाग को प्रतिवेदित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में रेलवे ,एनएचआई, पुल निगम,कांटी थर्मल पावर, नगर निगम तथा अन्य विभागों द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं में जो छोटे-छोटे मु’द्दे सामने आए हैं उसके निरा’करण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्दे’शित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय और पारदर्शिता के साथ योज’नाओं के क्रियान्वयन करें इसमें किसी भी तरह की को’ताही पर कार्रवाई सुनि’श्चित की जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कमल कुमार सिंह एवं जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.