दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आईं कटरीना कैफ, जानें..

भारत में को’रोना वा’यरस तेजी से फैल रहा है। लगातार बढ़ते मामले चिंता की बात हैं। लेकिन इस बीच सरकार ने आर्थिक गतिविधियों के लिए बाजार खोलने का निर्णय कर लिया है। डर की वजह से लोग अभी भी अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे। इस वैश्विक महामा’री में सबसे ज्यादा त्रस्त दिहाड़ी मजदूर हैं। इन्हीं की मजबूरी को देखते हुए एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इनकी मदद के लिए आगे आई हैं।

अदाकारा कटरीना कैफ ने एक बार फिर से लॉकडाउन के कारण आर्थिक तंगी झेल रहे महाराष्ट्र के भंडारा जिले के दिहाड़ी मजदूरों की मदद को हाथ बढ़ाया है। उन्होंने अपने ब्रांड ‘के- ब्यूटी’ के जरिए दिहाड़ी मजदूरों की मदद का एलान किया है।

कटरीना कैफ

इंस्टाग्राम के जरिए कटरीना ने मंगलवार को एलान किया कि वो महाराष्ट्र के भंडारा जिले के आसपास के जरुरतमंद परिवारों की सहायता करेंगी। कटरीना ने लिखा है, ‘के- ब्यूटी और देहात फाउंडेशन के लिए फिर से साझेदारी करने जा रहे हैं। हमने साथ में महाराष्ट्र के भंडारा जिले के आसपास के गांवों में रहने वाले दैनिक मजदूरों के परिवारों को अपना सहयोग दिया है। इसमें भोजन और सेनेटरी से जुड़ी सामग्रियां शामिल हैं।’ कटरीना कैफ इससे पहले पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में भी सहायता राशि दे चुकी हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading