लालू प्रसाद के जन्मदिवस पर गरीबों को भोजन कराकर मनाया जा रहा गरीब सम्मान दिवस

राजद सुप्रीमो सह राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के 73वें जन्मदिवस पर गुरुवार को दलसिंहसराय के जयप्रकाश नगर में 151 गरीबों को भोजन कराया गया। इसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मो जाबिर हुसैन ने किया। इसे गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा।

उजियारपुर के विधायक सह राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव आलोक ने इसको लेकर निर्देश जारी किया था। जिसमें उन्होंने लालू यादव के जन्मदिन को गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाने की बात कही थी। इस बार जन्मदिन पर कोई विशेष आयोजन नहीं किया गया।

मीडिया प्रभारी राज दीपक ने बताया कि शहर के नगर पंचायत स्थित जेपी नगर में सैकड़ो गरीबों को खाना खिलाया गया। दीपक ने कहा कि लालू हमेशा गरीब,पिछड़ों,दलितों,शोषितों और जरूरतमंदों के हक़ की ल’ड़ाई लड़ने वाले राजनेता है। उनका पूरा जीवन मानवीयता को समर्पित रहा है। ग़रीबों के लिए संवेदना से पूर्ण और तानाशाहों के विरुद्ध हमेशा मुखर रहे हैं।

आज पूरे देश और खासकर ग़रीब कोरोना के कारण परेशान है। वहीं सरकारी तंत्र एक साल के जश्न और चुनावों की तैयारी में डूबा है। इस स्थिति से लालू प्रसाद का रोम-रोम व्यथित है। भूख से महिला की मौत, श्रमिकों के संघर्ष, रेल हादसे में श्रमिकों की मौत से उनका मन बहुत व्यथित होता है। वे हमेशा गरीब की सेवा करने का निर्देश देते हैं। गरीबों की सेवा के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उनके जन्मदिन यानी 11 जून को गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

input : जागरण

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading