
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : कोरो’ना वाय’रस जैसी वैश्वि’क महामा’री को मा’त देने के लिए संपूर्ण भारत में लॉ’क डाउन का पांचवा चरण चल रहा है, जिस दौरान पाबंदियों में छूट दी गई है. मुजफ्फरपुर समेत देश भर में संक्र’मितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं पुलिस, स्वा’स्थ्य कर्मी, सफाईकर्मी जैसे तमाम जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मी अपनी जा’न जो’खिम में डालकर अपने दायित्वों का बखूबी निवर्हन कर रहे हैं. इसलिए इन्हें कोरो’ना वॉरियर्स नाम दिया गया है.

इस क्रम में गुरुवार को पुरानी बाजार स्थित के सभागार में जनता दल यू और खत्री सभा ने संयुक्त रूप के एसटीएफ चीता 5 के कोरोना वॉरियर्स जवानों को अंगवस्त्र, मास्क, सैनिटाइजर देकर और फूल माला पहना कर उनका सम्मान किया.

जदयू की महानगर महिला अध्यक्ष राशि खत्री ने कहा की हम शहरवासी इस वै’श्विक महामारी के दौरान घोषित लॉक डाउन में अपने घरों में सु’रक्षित थे, क्योंकि स्वा’स्थकर्मियों, सफाईकर्मियों की ही तरह पुलिस हमे सु’रक्षा में अपनी जा’न हथेली पर रख कर हम शहरवासियों की हिफा’जत और सु’रक्षा में जुटी थी. जिससे आज हम शहरवासी सुरक्षित हैं.

मौके पर एसटीएफ जवानो ने कहा की लागर शहरवासियों द्वारा हमारी टीम को सम्मानित किया जा रहा है, जो बहुत सुखद अनुभूति का अहसास कराती है. जनता ने हमें और हमारे कार्य को सराहा है, जनता के इस प्यार के हम सब आभारी हैं.

मौके पर कृष्ण कुमार शर्मा से उपस्थित लोगों ने एक बार फिर से उनके प्रचलित गीत गाने को कहा, जिस पर कृष्णा बक्सरी ने अपने सुरीले अंदाज में लोगों के आग्रह को स्वीकारते हुए “कोरो’नवा कह’र मचवले बा” गाना गया, जिसे उपस्थित लोगों ने काफ़ी सराहा और जमकर तालियां बजाई.

शहरवासियों द्वारा मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ़ कृष्णा बक्सरी ने कहा की बाबा गरीबनाथ की धरती पर मैं काफी गौरवान्वित कर रहा हूँ और गीतों के माध्यम से अपने राज्य अपने समाज को लगातार जाग’रूक कर रहा हूँ. मेरे इस गीत को लोगों ने काफी पसंद किया और सराहा है, इसके लिए मैं शहरवासियों का तहेदिल से आभारी और ऋ’णी हूँ.

मौके पर जदयू के महानगर अध्यक्ष अमृत कुमार सिन्हा, जदयू महानगर महिला अध्यक्ष राशि खत्री, जानकी श्रीवास्तव, प्रधान महासचिव रजनीश जी, महासचिव अनुभव मुकेश मेहता, इक़बाल, खत्री सभा के अध्यक्ष अश्विनी खत्री, संरक्षक शम्भुनाथ मेहता, गरीबनाथ मंदिर के महंथ अभिषेक पाठक, महाकाल सेवा दल के अध्यक्ष आकाश कुमार, अमित कुमार, एम. राजू नैयर समेत कई व्यक्ति आदि भी सम्मानित करने वालों में शामिल रहे.

खत्री सभा के अध्यक्ष अश्विनी खत्री ने बताया डॉक्टर, पुलिस, सफाईकर्मी व सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ पत्रकारों ने भी कोरो’ना वॉरि’यर्स की भूमिका निभाई है. सभा की तरफ से इन कोरो’ना वॉरि’यर्स को अंग वस्त्र, मास्क, सैनि’टाइजर और फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया.