तिरहुत प्रमण्डल के 226 दि’व्यांगजनों के सहायतार्थ ई-न्यायालय द्वारा शि’कायतों का ऑनलाइन निप’टारा

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : कोविड-19 (COVID-19) के दौरान दिव्यांगजनों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए व्यापक दि’व्यांगता समावेशी दिशानिर्देशों के तहत विडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग (ZOOM App) के माध्यम से डॉ० शिवाजी कुमार, राज्य आयुक्त नि:शक्तता, बिहार सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए प्रमण्डलवार के तहत आज गुरूवार को सुवह 11:00 बजे से अन्तिम निप’टारा तक तिरहुत प्रमण्ड्ल (मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण, सीतामढ़ी, वैशाली (हाजीपुर) एवं शिवहर जिला) के दिव्‍यांगजनों के लिए ऑनलाइन ई-न्यायालय का आयोजन कर उनकी सम’स्याओं/शि’कायतों का ऑनलाइन निपटारा किया गया।

दि’व्यांगजनों के ज्या्दातर सम’स्याएं पेंशन से संबंधित, राशन एवं राशन कार्ड से संबंधित, पुन’र्वास से संबंधित, कोविड-19 रा’हत से संबंधित, आवास से संबंधित, प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1000 सहायता राशि से संबंधित, थैले’सिमिया से पीड़ित लोगों के लिए ब्लड से संबंधित आदि से था।

आज के ऑनलाइन लोक अदालत में तिरहुत प्रमण्डणल (मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण, सीतामढ़ी, वैशाली (हाजीपुर) एवं शिवहर) एवं अन्य जिलों के 226 दिव्यांगजनों ने ऑनलाइन/ऑफलाइन (गूगल फॅार्म/व्हाट्सअप/ईमेल) के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करवाई थी और सभी के शिकायतों का संबंधित जिलों के सहायक निदेशक, बुनियाद केन्द्र, स्वास्‍थ्‍य विभाग, शिक्षा विभाग एवं संबंधित विभागों को पत्र द्वारा सूचित कर जल्द‍ से जल्द सम’स्याओं का समा’धान करने को कहा गया।

आज सभी दिव्यां’गजन शिका’यतकर्ता अपने-अपने घरों से ऑनलाइन उपस्थित थे एवं अपनी सम’स्याओं को ऑनलाइन रख रहे थे तथा संबंधित जिलों के अधिकारीगण उनकी शि’कायतों को ऑनलाइन निप’टारा कर रहे थे।

आज ऑनलाइन लोक अदालत में ब्रजभुषण कुमार (सहायक निदेशक, समाजिक सु’रक्षा कोषांग, मुज०), धीरज कुमार (सहायक निदेशक, समाजिक सु’रक्षा कोषांग, पूर्वी चम्पारण), ब्रजकिशोर प्रसाद (सहायक निदेशक, समाजिक सु’रक्षा कोषांग, शिवहर), सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग, पश्चिम चम्पारण, निदेशक, समाजिक सु’रक्षा कोषांग, वैशाली, निदेशक, समाजिक सु’रक्षा कोषांग, सीतामढ़ी, डीएसओ मुज०, शिवशंकर कुमार, बुनियाद केन्द्र , तिरहुत प्रमण्डल के सभी जीलों के डी.पी.एम., बुनियाद केन्द्र, यू.डी.आइ.डी. विशेषज्ञ, स्वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारीगण, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारीगण, रंधीर कुमार, मनीष कुमार, संदीप कुमार, संतोष कुमार सिन्हा, विशेषज्ञ एवं शिकायतकर्ता दि’व्यांगजन ऑनलाइन उपस्थित थे। उक्त जानकारी राज्य आयुक्त नि:श’क्तता (दि’व्यांगजन) का कार्यालय समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading