भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना के सरैयां गांव में बुधवार की रात विवाद के बाद गु’स्से में पत्नी ने अपने पति का ब्ले’ड से गुप्तांग काट दिया। जख्मी पति का इलाज सदर अस्पताल आरा में कराया जा रहा है। ज’ख्मी पति ने अपनी पत्नी समेत अपने साला और पत्नी के मौसा के वि’रुद्ध एफआइआर दर्ज कराई है। घा’यल 24 वर्षीय सोनू गोड़ सरैयां निवासी सुरेंद्र गोड़ का पुत्र है। वह पेशे से मजदूर है।

कृष्णागढ़ थाना के सरैयां गांव निवासी सोनू गोड़ की शादी साल 2018 में कृष्णागढ़ थाना के जगतपुर-पकड़ी निवासी लक्ष्मी के साथ हुई थी। हालांकि, शादी के बाद से ही दंपती के बीच दांपत्य जीवन बेहतर नहीं है। कोई संतान भी नहीं है।
बताया जा रहा कि बुधवार की रात दंपती घर में सोए हुए थे। पति के अनुसार उसका पैर पत्नी के शरीर से छू गया। जिसके बाद वाद-विवा’द हो गया। इस दौरान आ’रोप है कि पत्नी ने गुस्से में ब्लेड से उसका गुप्तांग का’ट दिया। बाद में हो-हल्ला होने पर परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए।
input : जागरण