मोदी निज़ामाबाद से लाइव / तेलंगाना के मुख्यमंत्री कांग्रेस की राह पर चल रहे हैं : नरेंद्र मोदी

हैदराबाद/नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तेलंगाना के एक दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम दो रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम पहले निजामाबाद और इसके बाद महबूबनगर में आमसभा को संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे उत्तर भारत के बड़े और हिंदी भाषी राज्यों मे चुनाव की सरगर्मी के चलते तेलंगाना विधानसभा चुनाव का जिक्र कम हो रहा है। लेकिन, यह राज्य राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से काफी अहम है। बीजेपी और कांग्रेस इस राज्य पर काफी फोकस कर रही हैं

शाह भी कर रहे हैं दौरा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी इस राज्य पर काफी फोकस कर रहे हैं। शाह ने रविवार को ही तेलंगाना मेें चार चुनावी सभाएं की थीं। इसके बाद उन्होंने हर सीट पर पार्टी नेताओं का फीडबैक भी लिया था। शाह बुधवार और रविवार को भी इस राज्य के दौरे पर होंगे। तब तक मध्य प्रदेश में वोटिंग हो चुकी होगी। लिहाजा, इस राज्य से शाह फ्री हो जाएंगे।

कब मतदान?
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 7 सितंबर को होगा। यहां बीजेपी सभी 119 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मोदी 3 दिसंबर को भी तेलंगाना आने वाले हैं। इस दौरान वो हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि तेलंगाना में कुल 119 सीटें हैं और 1,821 प्रत्याशी मैदान में हैं।

कांग्रेस भी तैयार
कांग्रेस यहां टीडीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। राज्य की सत्तारूढ़ टीआरएस के लिए यह तगड़ी चुनौती है। दरअसल, कांग्रेस ने यहां सोनिया गांधी को भी प्रचार के लिए उतार दिया है। पार्टी तेलंगाना को राज्य बनवाने का श्रेय खुद लेना चाहती है। सीएम चंद्रशेखर राव और कांग्रेस के बीच अच्छे संबंध नहीं रहे हैं। इसलिए कांग्रेस यहां उन्हें सबक सिखाने के लिहाज से रणनीति बना रही है और शायद इसीलिए उसने चंद्रबाबू नायडू की पार्टी से हाथ मिलाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading