SITAMARHI : रिश्तों पर भारी पड़ा जमीन का टुकड़ा, तनाव के बाद लगी धारा 144

SITAMARHI : न्यायालय अनुमंडल दंडाधिकारी सीतामढ़ी के आदेश पर कन्हौली थाना क्षेत्र के बसहिया गांव स्थित एक विवादित जमीन पर भवन निर्माण पर रोक लगा दिया गया है, साथ ही वहां धारा 144 भी लगा दिया गया है। अब पूरी जांच व फैसले के बाद ही उक्त जमीन पर मकान का निर्माण हो सकेगा। जानकारी के मुताविक-बसहिया निवासी धरखन महतो का एक पुत्र राम नंदन महतो कोरवा छतीसगढ़ में मजदूरी करता है, और वर्षों से सपरिवार वहीं रहता है, बीच बीच मे घर आता रहता है। स्व धरखन महतो का दूसरा पुत्र देवकी लाल महतो उर्फ देवकी नंदन भाई के पीछे में पुस्तैनी जमीन पर घर बनाने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर छत्तीसगढ़ से रामनंदन अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा, जहां रोकने पर काफी स्थिति बिगड़ी और वह कन्हौली थाना के शरण मे पहुंचा।

थानाध्यक्ष राकेस गोसाई ने स्थिति की गम्भीरता को समझते हुए तत्काल फोर्स के साथ गांव में पहुंच कर जहां निर्माण कार्य पर रोक लगा दी वही उनकी सख्ती के कारण गांव में जमीन की टुकड़ा की खातिर दो भाइयों में खून खराबा नही हो सका। कन्हौली थाना की रिपोर्ट पर न्यायालय अनुमंडल दंडाधिकारी ने यह मानते हुए की उक्त जमीन की बिवाद में दो पक्षो में मारपीट व खून खराबा हो सकता है, विवादित जमीन पर धारा 144 लगा दिया है।

इतिहास गवाह है, जमीन के टुकड़ों की खातिर महाभारत तक होता रहा है, और आज भी वैसी छोटी बड़ी महाभारते जमीन के चन्द या छोटे छोटे टुकड़ों के लिए होती रहती है,जहां अक्सर रिश्ते भी कलंकित होता रहा है।ऐसा ही एक मामला कन्हौली थानाक्षेत्र के बसहिया गांव में देखने को मिला है जहां दो भाइयों के बीच जमीन की रंजिस में मामला इतना बिगड़ा की कन्हौली थानाध्यक्ष को तत्काल पहल कर जमीन पर निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए धारा 144 के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी को लिखा गया।

थानाध्यक्ष राकेस गोसाई ने कहा कि-बिवाद कोई भी हो वह कानूनी मसले से ही हल हो सकता है,गुंडागर्दी से नही।और किसी भी कीमत में कानून का राज ही कायम रहेगा,जो भी इस दायरा को पार करने का प्रयास करेंगे उनके खिलाफ पुलिस सख्ती से होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading