BETTIAH : सीलिंग वादों का शीघ्र निपटारा करें प्रशासन

BETTIAH : सीलिंग वादों का शीघ्र न्याय एवं अंचलों में वास भूमि के लिए दिए गए आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग. भूमि सुधार के लिए मिले आश्वासन पर सार्थक कार्रवाई समेत दर्जनों मांगों के समर्थन में लोक संघर्ष समिति ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही बैठ कर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया।

डीएम के आने की मांग करने लगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते जिला संयोजक अमर राम ने कहा कि बेतिया नगर की दक्षिणी सीमा पर केआर उच्च विद्यालय और शरणार्थी कालोनी के मध्य अवस्थित कोहड़ा नदी जो सार्वजनिक जल निकाय है जिसे अतिक्रमण मुक्त करने की आवश्यकता है। प्रशासन को इसके लिए ठोस कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणमुक्त करना चाहिए।

बाढ़ पीडि़तों को पांच डिसमिल भूमि का पर्चा मिला है। लेकिन कहीं-कहीं पर्चा वाली जमीन में बहुत ज्यादा गड्ढा  है। जिसकों प्रशासन को भरवा कर आवासन के लिए उपयुक्त बनाना होगा। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन डीएम को सौपा। इस अवसर पर पंकज जी, सिद्धार्थ कुमार, रमा देवी, दुर्गा कुमारी, अमृता प्रित आदि दर्जनों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading