BAGHAAN : चंपारण के आतंक प्रभु यादव का सरेंडर

BAGHAAN : चंपारण के दियरा में जिसका कभी आतंक हुआ करता था, जिसके उपर पुलिस ने इनाम रखा था ओर जिसके खिलाफ कई मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर रखा था उस प्रभु यादव ने आज पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. दियारा के आंतक के नाम से कुख्यात और बिहार सरकार की ओर से इनामी घोषित कुख्यात दस्यु सरगना प्रभु यादव उर्फ लम्बु ने आज सरेंडर कर दिया.

मामला बिहार के पश्चिमी चंपारण का है. यहां के दियरा में प्रभु यादव के आतंक का अपना हीं एक अलग प्रभुत्व था. उसपर दर्जनों मामले बगहां और बेतिया के पुसि थानों में दज्र हैं. जानकारी के अनुसार कुख्यात अपराधी प्रभु ने आज बगहा के एसपी अरविन्द गुप्ता के सामने अपना समर्पण कर दिया. इस बारे में एसपी ने जानकारी दी की प्रभु यादव की तलाश बेतिया और बगहा पुलिस कई सारे मामलों में भी.एसपी की माने तो चम्पारण के दियारा से लेकर यूपी तक प्रभु के आतंक का साम्राज्य फैला हुआ था.

पुलिस के अनुसार पभु का कहर गन्ना की फसल के बड़े होने के साथ ही शुरू हो जाता था. यहां तक इस कुख्यात की भिड़ंत हो चुकी है, लेकिन अीाी तक वो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था. पभु पुलिस को चकमा देने में माहिर था यहीं कारण है कि पुलिस की तमाम कोशिशो के बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी. बगहा एसपी अरविन्द गुप्ता ने सरेंडर करने वाले अपराधी को सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ के साथ इनाम की राशि भी देने की बात कही.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.