KATIHAR : पुलिस से लूटी रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद, 3 गिरफ्तार

KATIHARI : बिहार एसटीएफ ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. अपराधियों के विरूद्ध बड़ी कामयाबी मिली  है एसटीएफ को. इस बार बिहार एसटीएफ ने बिहार के कटिहार में ऑपरेशन को अंजाम दिया है. कटिहार जिले के कुरसेला में एसटीएफ ने दियारा इलाके में ये कार्रवाई की है. मिल रही जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम ने तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को उनके पास से दो पुलिस रायफल, 12 बोर का रेगुलर बंदूक, दो कट्टा और 73 कारतूस भी मिले हैं. आपको बता दें कि एसटीएफ को इस बाबत सूचना मिली थी. लीड को फॉलो करते हुए एसटीएफ ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

एसटीएफ की टीम ने अहले सुबह ये कार्रवाई कर अपराधियों को पकड़ा. जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कटिहार जिला के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबराही दियारा में अपराधियों का जमावड़ा हुआ है जिसके बाद ये कार्रवाई की गई. एसटीएफ द्वारा की गई कार्रवाई के बाद अपराधियों ने सरेंडर कर दिया.

मालूम हो कि इससे पहले भी एसटीएफ की टीम ने मुंगेर में कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की थी और एनकाउंटर के बाद हथियारों का जखीरा बरामद किया था साथ ही पांच अपराधियों को धर दबोचा था. अपराधियों के पास से मिली रायफल पुलिस की ही है जिसे लूटा गया था. पकड़े गए अपराधियों में विजय महतो, करीमन महतो और सीता राम महतो शामिल हैं जिनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.

इससे पहले एसटीएफ ने मुंगेर में बड़ी कार्रवाई की थी. मुंगेर में एसटीएफ और अपराधियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई. सैकड़ों राउंड फायरिंग के बाद एसटीएफ ने आखिरकार सफलता हासिल की. बिहार एसटीएफ ने वांटेड असलम समेत कुल पांच लोगों को दबोच लिया.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading