बेपटरी हुई मालगाड़ी, 1 महिला की मृत्यु, 4 घायल

MOTIHARI : बापूधाम रेलवे स्टेशन से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहाँ सीमेंट उतारने के दौरान मालगाड़ी का डब्बा पलटने से एक महिला की दबकर मौत हो गई है. जबकि इस हादसे में चार अन्य मजदूर घायल हो गए हैं.

 

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि बापूधाम मोतिहारी रैक प्वाइंट पर मालगाड़ी से सीमेंट उतारने का काम चल रहा था. तभी सीमेंट लदा मालगाड़ी का एक डब्बा पलट गया,  जिसके निचे एक महिला सहित चार मजदूर आ गए. इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृत महिला की पहचान चौकीदार कैलास साह की पत्नी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला अपने चौकीदार पति का खाना लेकर आई थी तभी मालगाड़ी के डब्बे के चपेट में आ गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँच रेल प्रशासन  मामले की जाँच में जुटी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.