सुशांत सिंह राजपूत की आत्मह’त्या के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर ब’हस छिड़ी गई है। लोग अब कई बड़े स्टार किड्स और निर्माता-निर्देशकों को खरी-खो’टी सुना रहे हैं। एक के बाद एक स्टार को सोशल मीडिया पर टारगेट किया जा रहा है। इस बीच जब सोनाक्षी सिन्हा ने ऐसा करने वालों को फट’कार लगाने की कोशिश तो यूजर और बुरी तरह भड़’क गए।
सोनाक्षी सिन्हा ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘### (जानवर का नाम) के साथ रेसलिंग में समस्या यह है कि आप गंदे हो जाते हैं और उन्हें मजा आता है। कुछ चुनिंदा लोग ऐसे हैं जो किसी मौ’त के बहाने भी अपना प्रचार कर रहे हैं। ऐसे लोग मौ’त की आड़ में अपने मुद्दों को उठा रहे हैं। कृपया यह सब बंद करें। आपकी नकारात्मकता, घृणा और जहर की अभी कोई आवश्यकता नहीं है। दुनिया से चले जाने वाले शख्स के प्रति कुछ सम्मान दिखाएं।’
सोनाक्षी के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने लिखा, ‘करण जौहर की चमची…अब सच्चाई बाहर आने लगी तो इनको परेशानी होने लगी है।’
एक और ने लिखा, सुशांत सिंह था तो जाने दिया, स्टार किड होता तो कैंडल मार्च निकाल देते।’
यूजर यहीं नहीं रूके, एक और लिखा, ‘लगता है सोनाक्षी मैडम को डर लगने लगा है कि कहीं ऐसा ना हो कि लोग भारतीय स्टार किड की मूवी देखने से मना कर दें। जब बात धंधे पर आती है तो सोनाक्षी मैडम भगवान कृष्ण को रावण का दोस्त बता देती हैं।’