सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त ने फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। सभी सेलिब्रिटी अब मानसिक स्वास्थ्य या इसकी जागरूकता के बारे में बात कर रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो इंडस्ट्री में मौजूद भाई भतीजावाद के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। रवीना टंडन से लेकर कंगना रनौत तक सभी ने नेपोटिज्म का मुद्दा उठाया है।
फिल्मों से दूर हो चुकीं आयशा टाकिया ने भी एक लंबा पोस्ट लिखकर अपनी बात रखी है। आयशा ने लिखा है, ‘ट्रोलिंग और काम की जगह बुलिंग के मेरे अपने अनुभव रहे हैं। मैं इस पर खुलकर अपनी बात रखना चाहती हूं और चाहती हूं कि अगर कोई आपको नीचा दिखाने का प्रयास करता है, तो उसका विरोध करें।’
आयशा आगे लिखती हैं, ‘किसी से बात करें। डायरी पर अपनी बात लिखें लेकिन किसी को खुद पर हावी न होने दें। इन बकवासों को सहन न करें। मुझे पता है कि यह सब कुछ कहना आसान है, लेकिन आपको ऐसा करना होगा, आपको ऐसा करने की जरूरत है, कोई न कोई आपकी जरूर सुनेगा। लोगों संग अच्छा बर्ताव करें, क्योंकि कौन किस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, इसका अंदाजा आपको नहीं है।’

आयशा टाकिया की पहली फिल्म थी ‘टार्जन द वंडर कार’, जो उनके लिए कोई बड़ा वंडर नहीं कर पाई। लेकिन दूसरी फिल्म ‘वांटेड’ से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में आयशा, सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आईं थीं। आयशा टाकिया बचपन से ही परदे पर दिखती रही हैं। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उनके करियर को वो मुकाम हासिल नहीं हो पाया जिसके लिए हर एक्ट्रेस तरसती है।
अपनी मासूमियत के लिए मशहूर आयशा टाकिया की शादी फरहान आजमी से हुई है। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी आयशा टाकिया के ससुर हैं। वहीं आयशा के पति फरहान रेस्तरां के कारोबार में हैं।
input : अमर उजाला