खु’दकुशी के बाद सुशांत सिंह राजपूत के घर की हुई तलाशी, पुलिस को मिली इस फिल्म की स्क्रिप्ट

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अब जांच तेज कर दी है। हर दिन इस घ’टना को लेकर लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही लगातार छानबीन हो रही है। हाल ही पुलिस ने जब सुशांत के घर  की तलाशी ली तो उनको एक फिल्म की स्क्रिप्ट भी मिली।

बांद्रा पुलिस को सुशांत सिंह राजपूत के घर से जीनियस एंड ड्रॉप आउट नाम की एक स्क्रिप्ट मिली है, इसे ड्रीम 150 भी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, सुशांत जनवरी से अपने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर वाले थे।

बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और कास्टिंग डॉयरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने पुलिस को बताया था कि अभिनेता के साथ उनकी बहुत अच्छी दोस्ती थी। मुकेश छाबड़ा की बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘दिल बेचारा’ में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे।

सुशांत सिंह राजपूत

दिल बेचारा में सुशांत सिंह के अलावा सैफ अली खान और संजना सांघी भी हैं। ये फिल्म इस साल 8 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसकी रिलीज को टालना पड़ा। खबरें ऐसी भी हैं कि मेकर्स फिल्म को डिजीटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की योजना बना रहे थे।

input : अमर उजाला

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.