#MUZAFFARPUR में एटीएम फ्रॉ’ड गिरो’ह के आधा दर्जन ध’रायें, का’र्बाइन-पि’स्टल समेत 35 लाख नगद बरा’मद 

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : एटीएम फ्रॉड गिरोह द्वारा सालाना 8 करोड़ रुपये से भी अधिक का फ’र्जीवाड़ा करने का खु’लासा ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस के हत्थे चढ़े मीनापुर के एटीएम फ्रॉ’ड गि’रोह के मुख्य सर’गना के भाई पप्पू सहनी ने किया है. उसने पुलिस को बताया की बिहार समेत झारखण्ड और बंगाल में एटीएम फ्रॉ’ड गिरो’ह का नेट’वर्क फैला है, जिसमें 250 से भी ज्यादा युवक जुड़े हैं, इन सभी युवको को उसका भाई और गि’रोह का मुख्य संचालनकर्ता पंकज सहनी मीनापुर, मुशहरी और पटना में विधिवत ट्रे’निंग देता है.

एटीएम फ्रॉ’ड गि’रोह के सरग’ना समेत 3 सदस्यों के ब्रह्मपुरा थाना पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक जयंतकांत के दिशा निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक नगर राम नरेश पासवान, परिवीक्ष्यमाण पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार, अभिषेक आनंद, ब्रह्मपुरा, के साथ ही एसआईटी, एसटीएफ की टीम, सर्विलांस, डीआईयू की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर गि’रोह के नेट’वर्क को ध्व’स्त करते हुए अलग अलग स्थानों से गि’रोह के आधा दर्जन सदस्यों को गिर’फ्तार किया है. जिले के सभी शहरी थाना क्षेत्र समेत आसपास के जिलों में भी गि’रोह के सदस्यों के खि’लाफ कोई न कोई मामला जुड़ा है. मामलों की मॉनि’टरिंग स्वयं वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत कर रहे थे. 

पुलिस के ह’त्थे चढ़े एटीएम गि’रोह के सदस्यों के रूप में मीनापुर के पानापुर ओपी क्षेत्र के मधुबन काँटी, जामिन मठिया निवासी पप्पू कुमार उर्फ़ पप्पू सहनी, काँटी थाना क्षेत्र के मधुकर छपरा निवासी इंद्रजीत ओझा, मीनापुर अंतर्गत पानापुर ओपी के विशुनपुर पांडेय निवासी ब्रजेश कुमार (वर्तमान पता-अलकापुरी, भगवानपुर, थाना सदर), औराई थाना क्षेत्र के भरथुआ निवासी राकेश कुमार (वर्तमान में सिकंदरपुर कुण्डल), नगर थाना क्षेत्र के बालूघाट दीपनगर निवासी आदित्य उर्फ़ गोलू और बीबीगंज निवासी के रूप में हुई है.

पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर बीबीगंज, बालूघाट समेत कर स्थानों पर की गई ताब’ड़तोड़ छा’पेमारी के दौरान एक का’र्बाइन, 12 बोर की एक बं’दूक, 9 एमएम का एक पि’स्टल, 7.62 बो’र का 2 पि’स्टल, 315 बो’र का एक देशी पि’स्तौल, 13 राउंड जि’न्दा का’रतूस, डेढ़ किलोग्राम च’रस, 02 मोटरसाइकिल, दर्जनों एटीएम कार्ड, ब्लैंक एटीएम कार्ड, एटीएम क्लोनिंग मशीन, एक लैपटॉप, मोबाइल, तैंतीस लाख छप्पन हजार दो सौ और सोने के जेवरात बरा’मद किये गए हैं.

इस सम्बन्ध में एसएसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया की एटीएम गिरोह के सदस्य एटीएम में फ’र्जीवाड़ा कर विभिन्न माध्यमों से लोगों के खातों से पैसे की निकासी करते थे, साथ ही हथि’यार और मादक पदा’र्थों की भी त’स्करी करते थे. गि’रोह का मु’ख्य सर’गना पंकज सहनी फ’रार बताया जा रहा है, जिसकी तला’श में पुलिस टीम लगातार छा’पेमारी कर रही है.

इससे पूर्व गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर संध्या एसडीओ कार्यालय के पास एक स्कार्पियो के अंदर बैठे चार व्यक्तियों को एक अत्याधु’निक हथि’यार व पि’स्टल बराम’दगी के साथ ही कई राउंड जि’न्दा कार’तूस के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक व्यक्ति पप्पू सहनी के पिता उमाशंकर सहनी मीनापुर के राजद नेता बताये जाते हैं, जिन्होंने पुलिस को बताया की वे कोर्ट में अपने पुत्र पप्पु सहनी से मिलने पहुंचे थे. हालांकि ज’प्त स्कार्पियो पंकज सहनी की बताई जाती है, जिसके साथ वर्तमान में किसी तरह के कोई सम्बन्ध से उमाशंकर सहनी ने इं’ कार किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading