सुशांत की को- स्टार ने झूठी हमदर्दी दिखाने वालों पर साधा निशाना, कहा- ‘RIP लिखने का ढोंग क्यों कर रहे हो’

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस खबर ने पूरे बॉलीवुड को भी दो खेमों में बांट दिया है। वहीं कई लोग सुशांत की मौ’त की खबर से दुखी होने से ज्यादा गु’स्सा हैं। इन्हीं लोगों में से एक हैं सुशांत की को-स्टार रहीं अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी।

लोगों का गुस्सा इस बात पर है कि वो लोग अब RIP लिखने का ढोंग कर रहे हैं। जिन्होंने जीते जी सुशांत को पूछा भी नहीं। यही गुस्सा स्वास्तिका ने भी जाहिर किया है। स्वास्तिका ने झूठी हमदर्दी दिखाने वालों पर निशाना साधा है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने ऐसे लोगों पर अपना गु’स्सा जाहिर किया है।

Sushant singh Rajpoot

स्वास्तिका ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में स्वास्तिका के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी दिल बेचारा की अभिनेत्री संजना भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘मैं इस गु’स्से से कभी नहीं उबर पाऊंगी। कभी नहीं। कभी नहीं। वह गुस्सा जो मीडिया, सोशल मीडिया और एजेंडा सेट करने वाले लोगों ने हम पर थोपा है।’

आगे स्वास्तिका लिखती हैं, ‘क्यों यह RIP लिखने का ढोंग कर रहे हो? हमने उस शख्स को भी ऐसा करने की अनुमति नहीं दी। जब तक वह जिंदा रहा, लड़ता रहा। वह मौत के बाद भी जंग लड़ रहा है। सॉरी सुशांत, हमें खेद है। मैं आपको हमेशा यूं हंसते हुए याद रखूंगी। आज भी और हमेशा।’

स्वास्तिका मुखर्जी

input : अमर उजाला

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading