कंगना ने नेपोटिज्म पर फिर बोला ह’मला, कहा- ‘मूवी मा’फिया ने कतरा- कतरा कर सुशांत का दिमाग तोड़ा’

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्मह’त्या मामले में आए दिन नए- नए मोड़ आ रहे हैं। उनकी आत्मह’त्या मामले को म’र्डर से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस भी अपनी तरफ से पूरी कार्रवाई में लगी हुई है। मामले को लेकर नेपोटिज्म का एंगल भी सामने आ रहा है। वहीं अब हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर से इस मामले को लेकर कई फिल्मी हस्तियों और मीडिया हाउसेज पर ह’मला बोला है।

कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कंगना ने सुशांत की मौत के बाद कई चीजों को लेकर एनालिसिस कर अब एक बार फिर से ह’मला बोला है। वीडियो में कंगना कहती हैं, ‘सुशांत सिंह राजपूत की ह’त्या के बाद कई चीजें बाहर निकल के आई हैं। मैंने कुछ इंटरव्यूज पढ़े हैं और कुछ लोगों से बात की है। उनके पिता का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में हो रही टेंशन को लेकर वह काफी परेशान थे।’

कंगना रनौत

आगे कंगना ने सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के बारे में बात करते हुए कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने वाली अंकिता लोखंडे का कहना है कि वह सामजिक रूप से की गई अपमान और बेइज्जती नहीं सहन कर पाए। मूवी माफियाओं ने न सिर्फ उन्हें बैन किया था बल्कि कतरा-कतरा कर के उनका दिमाग तो’ड़ा गया है। ब्लाइंड आइटम लिखने वाले ऐसा लिखते हैं कि उनके खिलाफ कोई लीगल एक्शन न लिया जा सके। मतलब डिस्क्रिप्शन पूरा दिया जाएगा लेकिन नाम नहीं लिखा जाएगा।’

कंगना ने इस दौरान कुछ मीडिया कर्मियों पर भी जमकर निशाना साधा। कंगना ने कुछ आर्टिकल्स का हवाला देते हुए जर्नलिस्टों की तुलना चील कौए और गिद्धों से करते हुए बताया कि इन लोगों को मूवी माफियाओं ने पाल कर रखा है। आगे अपने बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा, ‘मेरी फिल्मों को बैन करने और फ्लॉप करने के लिए मेरे खिलाफ भी गिल्ड बनाई गई। 3000 जर्नलिस्ट एक अकेली लड़की पर गैंगअप होते हैं लेकिन ये समाज और कानून कुछ नहीं कहता है। मैंने उन पर केस करने की कोशिश की लेकिन वह एक महीने बाद गायब हो गए और मेरी फिल्म रिलीज हुई।’

सुशांत सिंह रापूत की मौत पर कंगना रनौत की प्रतिक्रिया

वहीं कंगना ने वीडियो में लोगों को फटकारते हुए ये भी कहा कि ‘आपने कभी यह सोचा कि नेपो किड्स के बारे में यह क्यों नहीं लिखा जाता है। तो यह अन्याय का फंदा किसी दिन आपके बच्चों के गले में और आपके गले में लटका मिलेगा। तब आपको पता चलेगा कि क्या गुजरती है।’ गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तब भी कंगना ने इस तरह के सवाल उठाए थे।

input : अमर उजाला

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading