
SHEOHAR : जिला पदाधिकारी अरशद अजीज की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित डीएम कक्ष में की गई। जिसमें सभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वह वित्तीय वर्ष के बचे 3 माह में निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने हेतु कार्रवाई करें एवं हर हाल में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ले।

साथ ही सभी प्रखंड में संध्या चौपाल 1 दिसंबर से सप्ताह में कम से कम 3 दिन अलग-अलग गांव में लगाया जाएगा, जिसमें शौचालय, हर घर नल का जल, पक्की गली नली, आईसीडीएस, स्वास्थ्य, कृषि, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, बाल विवाह, पेंशन इत्यादि से संबंधित बैनर लगाएंगे एवं सामाजिक जागरूकता संबंधी फिल्म का प्रदर्शन कराने का निर्देश दिया गया।साथ ही सरकार की प्रमुख योजनाओं को लघु फिल्म तैयार कर चौपाल में प्रदर्शन किया जाएगा इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ग्रामवार, तिथिवार कार्य योजना तैयार कर उप विकास आयुक्त को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को निर्देश दिया गया कि विभिन्न प्रकार के पेंशन में लंबित भुगतान एवं अन्य योजनाओं सहित स्पॉन्सरशिप योजना का सर्वेक्षण कलाकार योग लाभुकों को इसका लाभ उपलब्ध कराने हेतु कार्रवाई करें, साथ हीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण करें एवं राशन कार्ड जिन लाभचको को रद्द कर दिया गया है उसका 10% रेंडम जांच करना सुनिश्चित करें ताकि पता चल सके कि अपात्र लाभुकों का राशन कार्ड रद्द किया गया है।शौचालय निर्माण से संबंधित जियो टैगिंग लाभुक के भुगतान एवं बचे हुए लोगों का शौचालय निर्माण, हर घर नल का जल, पक्की नाली गली का प्रगति, मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा उप विकास आयुक्त को करने का निर्देश दिया गया।

सिविल सर्जन डॉक्टर मीना शर्मा को निर्देश दिया गया है कि स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करें एवं चिकित्सकों को सा समय उपस्थिति एवं लोगों की समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कार्रवाई करें साथ ही प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना से अधिक लोगों को इलाज कराने वाले अस्पतालों की सूची सहित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है ,वहीं टीकाकरण की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि हर हाल में दिसंबर 2018 तक 100% टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति स- समय सुनिश्चित करें एवं अगर आवकाश में जाते हैं तो अवकाश स्वीकृत कराकर जाए और सीएल पंजी में दर्ज होना चाहिए अगर जांच में गड़बड़ी पाई जाएगी तो सख्त कार्रवाई होगी साथ ही विद्यालयों में छात्रों की संख्या के अनुसार समानुपातिक रूप से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करें।
सहायक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल शिवहर को निर्देश दिया गया कि जो भी पथ की निर्माण का कार्य चल रहा है उसमें गुणवत्तापूर्ण कार्य कराएं एवं कार्य में तेजी लाना सुनिश्चित करें ,जिला कृषि पदाधिकारी को भी निर्देश दिया गया कि किसानों के बीच रवि फसल लगाने हेतु बीज वितरण में तेजी लाना सुनिश्चित करें साथ ही बचे हुए योग किसानों को बैंकों से केसीसी ऋण स्वीकृत कराना सुनिश्चित करें।बैठक में उप विकास आयुक्त मोहम्मद वारिस खान, अपर समाहर्ता शंभू शरण ,सिविल सर्जन डॉ मीना शर्मा ,वरीय उप समाहर्ता सहित सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।