इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में शामिल हुईं प्रियंका, एक पोस्ट के लेती हैं इतने करोड़ रुपये

हर साल की तरह इस साल भी इंस्टाग्राम से करोड़ों की कमाई करने वाले सितारों की लिस्ट सामने आ गई है। इस इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में इस बार केवल एक ही बॉलीवुड सेलेब का नाम है। ये बॉलीवुड सेलेब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं । इसी के साथ प्रियंका इस लिस्ट में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं।

इंस्टाग्राम के शैड्यूलिंग टूल HopperHQ ने ये लिस्ट जारी की है। जिसके अनुसार प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में 28वें नंबर पर हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से करोड़ों की कमाई करती हैं। प्रियंका एक इंस्टाग्राम पोस्ट का करीब 2.16 करोड़ रुपये लेती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस लिस्ट भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी हैं। विराट इस लिस्ट में प्रियंका से दो पायदान ऊपर यानी 26वें नंबर पर हैं। विराट अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट का करीब 2.21 करोड़ रुपये लेते हैं।

इस लिस्ट में सबसे ऊपर अभिनेता ड्वेन जॉनसन का नाम है। यानी ड्वेन अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करते हैं। ड्वेन के अलावा इस लिस्ट में काइली जेनर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, किम कार्दशियन, सेलेना गोमेज, एरियाना ग्रांडे, बियॉन्से नोल्स, जस्टिन बीबर, टेलर स्विफ्ट जैसे कई सितारे हैं।

input : अमर उजाला

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.