आज से 5 दिनों तक 14 जिलों में भारी बारिश की आशंका, मुख्यमंत्री का हाई अलर्ट का आदेश

बिहार राज्य में बुधवार से लेकर 12 जुलाई तक बागमती बेसिन के 14 जिलों में भारी बारिश की आशंका है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आ’पदा प्रबंधन विभाग को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने मौसम पूर्वानुमान एजेंसियों द्वारा दी गई जानकारी की समीक्षा की। भारी बारिश से पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर और बांका में बाढ़ की आशंका जताई गई है।

Fear of heavy rains in 14 districts for 5 days from today, CM orders high alert

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को संबंधित जिलों के डीएम के संपर्क में रहने और सभी डीएम को सजग रखने का आदेश दिया। जल संसाधन विभाग के सभी इंजीनियरों को संवेदनशील स्थानों पर रहने को कहा, जिससे समय रहते तटबंधों को सुरक्षित रखा जा सके।

पटना में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान में कहा गया है कि वर्तमान में मानसून की अक्षीय रेखा डालटेगंज के ऊपर से गुजर रही है और इसके उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे बिहार में बारिश के आसार हैं। वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में बक्सर में सबसे अधिक 100 मिमी और पटना में 14.5 मिमी बारिश हुई।

input : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading