#MUZAFFARPUR के नार्थ पॉइंट स्कूल के शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने लहराया सफलता का परचम

नार्थ पॉइंट चिल्ड्रेंस स्कूल मुजफ्फरपुर आई०सी०एस० ई० तथा आई०एस० सी० वर्ष 2020 के घोषित परीक्षा-परिणाम के बारे में 
आज दिनांक 10 जुलाई 2020 को आई०सी०एस० ई० तथा आई०एस० सी० बोर्ड नई दिल्ली द्वारा शैक्षिक सत्र 2019-2020 के वार्षिक परीक्षा परिणाम का घोषणा किया गया हैं। विदित हो कि नार्थ पॉइंट चिल्ड्रेंस स्कूल मुजफ्फरपुर आई०सी०एस० ई० तथा आई०एस० सी० से सम्बन्ध जिले का एक मात्र विद्यालय हैं।

यह विद्यालय अपनी प्रखर गुणवत्ता के लिए सदैव अग्रणी रहा है, तथा यहां से उत्तीर्ण छात्र प्रतिवर्ष अपनी प्रतिभा की पहचान देश स्तर पर देते आ रहे हैं। शैक्षिक सत्र 2019-2020 में भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं  ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय के व्यापक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण प्रस्तुत किया है। इस वर्ष वर्ग दशम के वार्षिक परीक्षा में कुल 169 छात्र सम्मिलित हुए थे जिसमे शत-प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। दशम तथा द्वादश वर्ग के वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय-प्राचार्या ने सभी छात्रों,अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी हैं। साथ ही,सफल छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। वर्ग दशम में सफलता प्राप्त करने वाले प्रथम दस छात्र-छात्राओं के नाम एवं उनके अंक प्रतिशत निम्नलिखित हैं-


1.          रियांक राज                  97.4%

2.          शालिनी कुमारी             97.2%  
3.          संकल्प कुमार               97.0%  
4.          इकरा फातिमा              97.0% 

5.          उज्जवल प्रकाश             95.6%

6.          साक्षी                           95.4% 

7.          आयुष कुमार ठाकुर       95.4%     
8.          अस्मि आर्या                  95.2%

9.          राज आर्यन                   94.4%  

10 .        सौम्य संजय                 94.0 % 

वर्ग द्वादश के विज्ञानं संकाय में सुरभि सिन्हा ने प्रथम ,संजीदा नाहिद ने दिव्तीय और मुजतबा मकबूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है ,वाणिज्य संकाय में कोमल कुमारी ने प्रथमं ,नाज़ खान ने दिव्तीय और महजबीन फातिमा ने तृतीया स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। वर्ग दशम के विषयो में अंग्रेजी में अधिकतम 92 अंक ,गणित में अधिकतम 100 अंक , विज्ञानं में अधिकतम 99 अंक ,समाजशास्त्र  में अधिकतम 100 अंक ,अर्थशास्त्र में अधिकतम 100 अंक,हिंदी में अधिकतम 100अंक ,तथा कंप्यूटर विज्ञानं में अधिकतम 99अंक, प्राप्त किए है। 99 % से 100 के बिच 30छात्र 80 % से 90 % के बीच 40 छात्र 70 % से 80 %के बीच 55 छात्र अन्य सभी छात्रों ने 60 % से अधिक अंक प्राप्त किये।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading