#MUZAFFARPUR में गरी’ब कल्याण रोजगार अभि’यान के तहत 817 यो’जनाएं शुरू 

लगभग 137268 मानव दिवस का रोजगार सृजन होगा । अभी तक विभिन्न विभागों से संबंधित स्कूल 1815 योजनाएं की गई प्रारंभ । आगंतुक श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में उठाया गया ठोस कदम।

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : आगंतुक श्रमि’कों को रोज’गार उपलब्ध कराने के मद्देनजर आज सभी प्रखंडों में गरी’ब कल्याण रोजगार अभि’यान के तहत कूल 817 योज’नाएं प्रारंभ की गई हैं। इसमें लगभग 137268 मानव दिवस का रोजगार सृ’जन होगा।इसके पूर्व 4 जुलाई को 998 योज’नाएं प्रारंभ की गई थी। इस तरह गरीब कल्याण रो’जगार अभि’यान के तहत अभी तक कुल 1815 योज’नाएं प्रारंभ की गई।

इन योज’नाओं के प्रारंभ होने से बड़े पैमाने पर आग’न्तुक श्र’मिकों के लिये रोजगार का सृ’जन होगा।अभी तक जो योज’नाएं प्रारंभ की गई हैं उनमें से पंचायत सरकार भवन से संबंधित-19, वाटर कंजर्वेशन एंड हार्वेस्टिंग -174, कुँआ निर्माण -32, वृक्षारोपण- 365, आंगनवाड़ी केंद्र -24, निजी पोखर 175, पशु शेड 646, बकरी शेड- 214 पोल्ट्री शेड -39, वर्मी कंपोस्टिंग -62, सामुदायिक शौचालय- 61 एवं खनन से संबंधित योजना- 4 इस तरह से कुल मिलाकर अभी तक 1815 योज’नाएं प्रारंभ की गई है।

आज जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में 817 योजनाओं को प्रारंभ किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी अपने -अपने प्रखंडों में उन्होंने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। प्रभारी पदाधिकारियों ने प्रारंभ किए गए यो’जनाओं का जा’यजा भी लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading