यूट्यूबर शुभम मिश्रा के खि’लाफ केस दर्ज, कॉमेडियन अग्रिमा को दी थी दु’ष्कर्म की ध’मकी

स्टैंडअप कॉमेडियन अग्रिमा जोशुआ को दु’ष्कर्म की ध’मकी देने वाले यूट्यूबर शुभम मिश्रा के खि’लाफ पुलिस ने मा’मला दर्ज कर लिया है। वडोदरा पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने शुभम को हिरासत में ले लिया है। आ’रोपी के खिलाफ धारा 294 (अश्ली’लता), 354 (ए), 504 (जानबूझकर सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए अपमानित) 505 (भड़’काऊ बयान जिससे सामाजिक अव्यवस्था फैल सकती है), 506 (आप’राधिक धम’की), 509 ( एक महिला के अप’मान का इरादा) के तहत मा’मला दर्ज किया है।

दरअसल कॉमेडियन अग्रिमा जोशुआ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर उनपर आ’रोप लग रहे हैं कि उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का मजाक उड़ाया है। ये वीडियो अप्रैल 2019 का बताया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अग्रिमा की काफी अलोचना हुई।

यूट्यूबर शुभम मिश्रा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने अग्रिमा जोशुआ के खि’लाफ छत्रपति शिवाजी महाराज का मजाक उड़ाने का आ’रोप लगाते हुए एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई और आ’रोप लगाया कि शुभम ने अग्रिमा को’दु’ष्कर्म की धम’की दी।

शुभम मिश्रा और अग्रिमा जोशुआ

ये इस वीडियो के सामने आते ही अदाकारा स्वरा भास्कर ने शुभम मिश्रा के खि’लाफ मोर्चा खोल दिया और इस बात की शिकायत महिला आयोग से लेकर पुलिस और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख से की। वहीं शुभम मिश्रा ने अपना वीडियो डिलीट करते हुए माफी मांगी

रविवार को महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने स्वरा की शिकायत पर मुंबई पुलिस को वीडियो बनाने वाले शख्स के खि’लाफ उचित कार्रवाई करने को कहा। अनिल देशमुख ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमें महिलाओं का सम्मान करने की शिक्षा दी थी, लेकिन अगर कोई महिलाओं के बारे में गलत भाषा का उपयोग कर रहा है, या उन्हें धम’की दे रहा है, तो उनके लिए एक कानून है। पुलिस वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के खि’लाफ नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई करे।’

input : अमर उजाला

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.