टीवी शो कसौटी जिंदगी की 2 के लीड एक्टर पार्थ समथान को’रोना वाय’रस से सं’क्रमित हो गए हैं. पार्थ ने ट्वीट कर खुद लोगों को इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि, ‘मैंने अपना कोविड 19 का टेस्ट कराया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी से निवेदन करता हूं कि वे अपना टेस्ट जरूर कराएं. मैंने तो अपने आप को क्वारंटाइन कर लिया है. मैं बीएमसी को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देता हूं.’
खबरों के अनुसार, पार्थ कुछ समय से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे और जब उन्होंने अपना कोरोना वायरस का टेस्ट कराया गया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कसौटी जिंदगी की 2 की शूटिंग शुरू की गई थी.

इससे भी खास बात यह है कि शूटिंग की अनुमति मिलने पर सबसे पहले पार्थ ने ही शूटिंग शुरू की थी. पार्थ समथान के सैंपल की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शो की शूटिंग को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है. शो के प्रोड्यूसर्स बालाजी टेलीफिल्म्स ने इस मामले में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है.
पोस्ट में लिखा है कि, ‘कसौटी जिंदगी की’ शो का एक टैलेंट को’रोना वा’यरस से सं’क्रमित पाया गया है. उनका इलाज कराया जा रहा है. हमारी पहली प्राथमिकता है अपने टैलेंट, प्रोडक्शन क्रू और कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना है. हम सरकार की गाइडलाइन्स को फॉलो कर रहे हैं और प्रशासन द्वारा बताए गए सभी मेडिकल प्रोटोकॉल्स को फॉलो करेंगे.’
input : news18